राह में कोई मिला
यू ही अकेला
मै ने पूछा
क्या नाम है भाई
उसने हँसते हुए बोला
गम और खुशी का मेल हूँ मेरे भाई
मै कुछ सक्पक्या
थोडा अपने दिल को समझाया
फिर समेट कर आत्म बल
पूछा कहां से आ रहे हो मेरे भाई
उसने तुनक कर कहा मै तो सदा से यही था
मैंने पूछा तुम इतने दिनों तक क्यों नहीं दिए थे दिखाई
वह मुस्कुराया फिर शर्मया,
फिर बोला मेरे बेवकूफ हमसफ़र
मै तो जीवन का सच हूँ
फिर कैसे रहे तुम अब तक अनजान
खेर तुम्हारी नहीं है गलती
यह तो आदमजात की है औकात
जीवन की खुशियों को रो कर करता है स्वीकार
तुम लगते हो भले मानुष
इसलिए जीवन का सच बताता हूँ
खुशी और गम तो दिल में रहता है
फिर भी उसे इन्सान ढूद्ता है
सोने में खोजता चाँदी में खोजता
और खोजता है संतान में
पर बेवकूफ नहीं जनता
यह में नहीं झांकता
असली खुशी तो भीतर है
क्यों नहीं मान पाता
अगर वह समझ जाता तो अल्लाह के नाम पर जिहाद क्यों चलाता
राम के नाम पर अयोध्या में फसाद क्यों कराता
पर मेरे समझाने से तू भी नहीं समझेगा चल हट राह दे मुझे
मै मस्त होकर किसी और को समझाने जाता हूँ
आशा की अलख फिर जे जगाने जाता हूँ
गुरुवार, 23 जून 2011
शनिवार, 18 जून 2011
कौन है तेरा अपना
कौन है तेरा अपना
मैंने पूछा यह सवाल
पर मिला नहीं जवाब
गर्भ में नौ महीने रखने वाली माँ भी छोड़ जाती है
सुरक्षा के भाव से लबालब पिता भी नहीं देता साथ
भाई तो भितेरघात के लिए ही बना उसका कभी न मिला साथ
दोस्तों की अलग ही कहानी उनकी अपनी जिन्दगी है मस्त रवानी
प्रियतमा की तो बात निराली पैसे के साथ ही वह रह पति है
ऐसे में मेरा सवाल अब भी बना हुआ है कौन है अपने
जिसे मै कहू अपना आज भी है मेरा सपना
मैंने पूछा यह सवाल
पर मिला नहीं जवाब
गर्भ में नौ महीने रखने वाली माँ भी छोड़ जाती है
सुरक्षा के भाव से लबालब पिता भी नहीं देता साथ
भाई तो भितेरघात के लिए ही बना उसका कभी न मिला साथ
दोस्तों की अलग ही कहानी उनकी अपनी जिन्दगी है मस्त रवानी
प्रियतमा की तो बात निराली पैसे के साथ ही वह रह पति है
ऐसे में मेरा सवाल अब भी बना हुआ है कौन है अपने
जिसे मै कहू अपना आज भी है मेरा सपना
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
प्रयागराज में शवों के दफनाने की रिपोर्टिंग : सांस्कृतिक व्यभिचार कोरोना महामारी की इस दूसरी लहर में सरकारी हजारों और आम मनस के पटल पर लाख...
-
झब्बार चच्चा तुसी ग्रेट हो झब्बार चाचा की चाची के साथ की गई मेहनत से ऊपर वाला खासा प्रसन्न था। इसलिए उन्हें चार नेमते दीं। झब्बार चच्चा ने...
-
माओवाद : सुनहरी तस्वीर की स्याह हकीकत देश में करीब पांच दशक से जारी नक्सली हिंसा को जायज ठहराने के लिए वर्षों से तरह-तरह के तर्क गढ़े जा र...
-
जन जन करे नमन हे जननी जन्मदात्री मां, पर मुझ अभागे को उसका भी अधिकार नहीं, भावयुक्त हृदय में प्रेमयुक्त उद्गारों के लाखों शब्द भरे, पर उ...